{"_id":"59711ebe4f1c1b69558b4664","slug":"101500585662-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में ही खुल गई भरे गड्ढों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में ही खुल गई भरे गड्ढों की पोल
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर भर की सड़कों पर भरे गए गड्ढे बारिश होते ही खुले, गड्ढों में भरा बारिश का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सरकारी मशीनरी द्वारा भरे गए सड़कों के गड्ढों की पोल 15 दिन के अंदर ही बारिश ने खोलकर रख दी है। भरे गए गड्ढे बारिश में फिर से खुल गए है और इनमें पानी भरा है। कई गड्ढे तो इतने गहरे हो गए है कि वे लोगों के लिए खतरा बने हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए थे। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को 15 जून का समय दिया था। लेकिन 15 जून तक गड्ढे नहीं भरे जा सके थे। इसके बाद सरकार ने 30 जून तक का समय बढ़ा दिया था। इस दौरान नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और मेरठ विकास प्राधिकरण ने अपनी-अपनी सड़कों के गड्ढे भरे थे। लेकिन बारिश होते ही इन गड्ढों की पोल खुलने लगी है। घंटाघर से रेलवे स्टेशन के लिए जा रहे भगवान महावीर मार्ग पर भरे गए गड्ढे पूरी तरह खुल गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरा है। इसके अलावा दिल्ली रोड पर महताब सिनेमा के सामने गहरा गड्ढा हो गया है। खैरनगर और यूनिवर्सिटी रोड पर भी कई जगह गड्ढे बने हैं। रेलवे रोड पर बने कई गड्ढे तो इतने गहरे हो गए है कि ये वाहन स्वामियों के लिए खतरा बने हैं। 15 दिन में ही खुले ये गड्ढे भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं।