फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   101 Health check up camp held by RSS

Meerut News: 101 बस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

Mon, 13 Apr 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
101 Health check up camp held by RSS
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन और आरएसएस सेवा विभाग ने 101 सेवा बस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए। डॉ. आंबेडकर जयंती पर आयोजित इन शिविरों में दस हजार से अधिक मरीजों ने परामर्श और निशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। यह अभियान पिछले चार वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहा है, जो स्वतंत्रता सेनानी मातादीन वाल्मीकि की स्मृति में है। संरक्षक डॉ. वीरोत्तम तोमर के अनुसार, 325 चिकित्सक, 102 मेडिकल छात्र, 358 पैरामेडिकल स्टाफ और दस हजार स्वयंसेवकों ने भागीदारी की। प्रांत अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक ने बताया कि 7565 वयस्क और 3150 बच्चे रोगी देखे गए। इनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अस्थमा, बुखार और जोड़ों का दर्द जैसी बीमारियां प्रमुख थीं। पाँच नेत्र रोग कैंप में 200 रोगियों को निशुल्क कैटरेक्ट ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। कई चिकित्सकों और आरएसएस स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed