फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10000 slippers replaced by railway track

मशीन बना रही रेलवे ट्रैक को मजबूत, बदले दस हजार स्लीपर

Mon, 14 Oct 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
10000 slippers replaced by railway track
मेरठ। यात्रियों का सफर सुखद और दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए रेलवे तेजी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे ट्रैक को मजबूत बनाने के लिए स्लीपर बदले जा रहे हैं। 13 सितंबर से शुरू हुए अभियान में कैंट स्टेशन से खतौली यार्ड तक दस हजार स्लीपर बदले जा चुके हैं। इस कार्य को आसानी से ट्रैक रिलेयिंग ट्रेन मशीन से किया जा रहा है। जिससे कार्य को कम समय में मजबूती से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

बता दें, देश में रेल दुर्घटना को खत्म करने के लिए पिछले दो वर्षों में ट्रैक पर तेज गति से कार्य किया गया। ट्रैक का वजन 52 किग्रा से बढ़ाकर 60 किग्रा कर दिया गया। इसके बाद 60 किग्रा के स्लीपर बदलने की प्रक्रिया को शुरू किया गया। कैंट स्टेशन से पावली खास तक सभी स्लीपरों को बदला जा चुका है। कई वर्षों पुराने इन स्लीपर में दरारें आ गईं थीं। इसके बाद रेलवे ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

चार घंटे में बदले 1200 स्लीपर
ट्रैक रिलेयिंग ट्रेन मशीन की सहायता से कई किलोग्राम वजन के स्लीपरों को आसानी से बदला जा रहा है। मशीन को दो फ्लोर में बांटा गया है। प्रथम फ्लोर से पुराने स्लीपर को ऊपर लाया जाता है। इसके बाद नए स्लीपरों को मशीन की सहायता से ट्रैक पर रख दिया जाता है। सहायक मंडलीय अभियंता श्याम चंद ने बताया कि चार घंटे में 1232 स्लीपर को बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी स्टेशन से कैंट तक इंतजार
हालांकि, अभी सिटी स्टेशन से कैंट स्टेशन के बीच स्लीपर को नहीं बदला गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस हिस्से के लिए रेलवे ने अभी स्वीकृति नहीं दी है। रेलवे मुख्यालय से स्वीक़ृति मिलने के बाद यहां का कार्य भी तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। कैंट स्टेशन से पावली खास, सकौती यार्ड, खतौली यार्ड, मंसुरपुर यार्ड, नागल से तलहेड़ी के बीच स्लीपर बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed