फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 thousand vechels , disturb system

एक घंटे में 10 हजार वाहनों ने बिगाड़ी व्यवस्था  

Sat, 28 Oct 2017 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
10 thousand vechels , disturb system
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर की यातायात व्यवस्था पुलिस अफसरों के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। जाम से जूझ रहे शहर के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात माह से पहले अपनी रिपोर्ट तैयार की है। शहर में एक घंट में औसतन दस हजार वाहनों का आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर को लालकुर्ती पैठ बाजार से जीरो माइल तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जीरो माइल से बेगमपुल तक भी सड़क पर ऑटो और ई रिक्शा से जाम की स्थिति बनी रही। भैसाली बस अड्डे पर सड़क पर रोडवेज की बसों से जाम की स्थिति बनी रही। केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा और मेट्रो प्लाजा पर जाम की स्थिति रही। हापुड़ अड्डा चौराहा से भूमिया पुल तक भी लंबा जाम लगा रहा। शाम के समय हापुड़ रोड पर शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहे पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कचहरी पुल पर भी शाम के समय लगा रहा। कंकरखेड़ा बाईपास और परतापुर तिराहे पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन


रोडवेज बसों ने बिगाड़ी व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शहर में एक दिन में दो हजार बसों का आवागमन होता है, जिनमें 700 बस दिल्ली रोड स्थित भैसाली बस अड्डा और 500 बसे गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट से आती जाती हैं। इनके अलावा शहर में जेएनएनयूआरएम और प्राईवेट सिटी बसों की संख्या भी 200 के करीब हैं। तीनों सौ बसें निजी हैं जो शहर में अलग-अलग स्थानों से देहात और दूसरे जिलों के लिए चलती हैं। 400 बसें ऐसी हैं जो शहर में नहीं आती और एनएच-58 पर बाईपास से होकर आती जाती है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि दोनों डिपो के एआरएम को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। अधिकांश चालक बस सड़क पर खड़ी कर यात्रियों को बैठाते और उतारते हैं। पिछले माह 50 से अधिक बसों पर कार्रवाई की गई, लेकिन उसके बाद भी चालक मनमर्जी करते है, जिससे जाम की समस्या बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध ऑटो और ई रिक्शा भी मुसीबत
शहर में बेगमपुल से लेकर बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, तेजगढ़ी से मेडिकल कॉलेज तक कोर्ट के आदेश पर नो टेंपो जोन है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। उसके बाद भी अवैध ई रिक्शा और ऑटो अवैध तरीके से सड़क पर खड़े होते हैं, जिससे जाम की समस्या बन रही है।

2500 से 3200 वाहन एक घंटे निकलते हैं
दिल्ली रोड पर बागपत अड्डा पर फुटबाल चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने इंटरसेप्टर गाड़ी से वाहनों का आकलन किया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक की रिपोर्ट तैयार की गई है। दिल्ली रोड पर एक घंटे में 2500 से 3200 वाहन आते जाते हैं।


वाहनों की संख्या भी बन रही मुसीबत
जिले में पौने सात लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनके अलावा 20 से 25 प्रतिशत वाहन दूसरे जिलों और राज्यों से आते जाते हैं। शहर में सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक 90 हजार से एक लाख 20 हजार वाहन आते हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार प्रत्येक घंटे शहर में दस हजार वाहनों का आवागमन होता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed