{"_id":"61325a91ecaa05649275116f","slug":"10-new-dengue-patients-found-in-meerut-total-number-was-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में डेंगू का वार: 10 नए मरीज मिले, संख्या हुई 20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में डेंगू का वार: 10 नए मरीज मिले, संख्या हुई 20
Fri, 03 Sep 2021 10:55 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:55 PM IST
सार
मेरठ में 18 अगस्त से लेकर इस शुक्रवार तक डेंगू के 20 मरीज मिल चुके हैं। एहतियातन ज्यादा जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के 10 नए मरीज मिले, अब संख्या 20 हो गई है। इनमें 11 मरीजों का इलाज चल रहा है अभी तक 9 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
जहां मरीज मिले हैं, वहां मलेरिया विभाग एंटी लारवा स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है। डर इसलिए ज्यादा है, क्योंकि फिरोजाबाद और कासगंज जिले में वायरल बुखार और डेंगू कहर बरपा रहा है। मेरठ में 18 अगस्त से लेकर इस शुक्रवार तक डेंगू के 20 मरीज मिल चुके हैं। एहतियातन ज्यादा जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन