फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1. Reet Rathore secured second place with a jump of 1.81 meters.

Meerut News: 1. 81 मीटर ऊंची कूद लगाकर रीत राठौर रहीं दूसरे स्थान पर

Thu, 10 Sep 2026 08:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 10 Sep 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
1. Reet Rathore secured second place with a jump of 1.81 meters.
एथलेटिक सीरीज फाइनल में ऊंची कूद में दूसरे स्थान पर रही रीत राठौर
दिल्ली के ज्वाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एथलेटिक्स सीरीज के फाइनल में लिया हिस्सा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज का आयोजन बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ से पारुल चौधरी, अन्नू रानी, मानसी तोमर, रीत राठौर और नीरू पाठक ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में रीत राठौर ने ऊंची कूद स्पर्धा में प्रतिभाग किया और दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 1.81 मीटर ऊंची कूद लगाई और दूसरे स्थान पर रहीं। पहले स्थान पर हरियाणा की पूजा सिंह रहीं। उन्होंने भी 1.81 मीटर ऊंची कूद लगाई। रीत का एक फाउल होने के कारण वह दूसरे स्थान पर रही। मेरठ की मानसी तोमर प्रतियोगिता में 1.70 मीटर ऊंची कूद लगाकर सातवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

रीत पहले भी कई बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मेरठ का नाम रोशन कर चुकी हैं। जूनियर अंडर 20 एथलेटिक चैंपियनशिप में ऊंची कूद में मीट रिकॉर्ड भी उनके नाम है। रीत ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर ऊंची कूद में 1.81 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने प्रतियोगिता के 2019 के 1.78 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया था। रीत राठौर ने अभी 2025 साउथ एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा फेडरेशन कप में भी स्वर्ण पदक जीता। वह यहां मेरठ के फूलबाग कॉलोनी में अपनी बहन ऊंची कूद की खिलाड़ी तान्या के साथ रहकर तैयारी कर रही हैं। 2024 में झारखंड में हुए स्कूल नेशनल गेम्स में उन्होंने 1.68 मीटर ऊंची कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता था। बरेली में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने 1.76 मीटर ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और रिकॉर्ड बनाया था। रीत राठौर मेरठ की उभरती हुई एथलीट हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed