फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: Husband used to beat her, then she fell in love with the milkman and got married

Meerut: दूध वाला बोला- भाभी जी आपका पति क्यों पीटता है? फिर दोनों में हो गया प्यार और धर्म बदल कर ली लव मैरिज

Mon, 10 Mar 2025 11:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 10 Mar 2025 11:14 PM IST
सार

मवाना निवासी तीन बच्चों की मां पति की पिटाई से तंग आकर मोनी बन गई और संजय नाम के प्रेमी से विवाह कर लिया। थाने में उसने साफ कहा कि वह पति के साथ नहीं जाएगी। इसके बाद उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन
Meerut: Husband used to beat her, then she fell in love with the milkman and got married
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : adobe stock

विस्तार

मवाना नगर में पक्का तालाब निवासी तीन बच्चों की मां पति के उत्पीड़न से तंग आकर मोनी बन गई और संजय नाम के प्रेमी से विवाह कर लिया। रविवार को महिला प्रेमी के साथ चली गई थी। मायके और ससुराल वाले सोमवार को थाने पहुंचे तो महिला भी वहां आ गई। महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि महिला को उसकी स्वेच्छा से प्रेमी के साथ भेज दिया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी युवती का निकाह 11 वर्ष पूर्व मवाना के पक्का तालाब निवासी युवक से हुआ था। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है। उसके साथ मारपीट करता है। इस संबंध में पूर्व में थाने में तहरीर भी दी थी। पुलिस हर बार समझाकर भेज देती थी। रविवार को महिला के साथ उसके पति ने फिर से मारपीट की। जिसके बाद तंग आकर महिला रविवार शाम प्रेमी संजय के साथ चली गई। पति ने मायके वालों को सूचना दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर महिला के मायके और ससुराल वाले थाने पहुंचे। थाने पहुंची महिला को मायके वालों और ससुराल वालों ने काफी समझाया। लेकिन महिला ने मायके और ससुराल वालों के साथ जाने से इन्कार कर दिया। महिला का कहना था कि उसे सबसे जान का खतरा है। लगातार मायके वालों को पति के उत्पीड़न की जानकारी दे रही थी, लेकिन उन्होंने उसकी सुध नहीं ली। इसी बीच उसे संजय मिला, जिससे उसे प्रेम हो गया। 
 
विज्ञापन

इसके बाद महिला को सैदीपुर गांव निवासी संजय के साथ भेज दिया गया। सैदीपुर गांव में महिला ने सोमवार को धर्म परिवर्तन कर और नाम बदलकर संजय से मंदिर में विवाह कर लिया। संजय महिला के घर दूध देने जाता था। डेढ़ साल से संजय और उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला की तीन बेटियां हैं और तीनों पहले पति के पास ही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed