फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: CGST Superintendent's driver arrested for taking bribe of one lakh

Meerut: एक लाख की रिश्वत लेते सीजीएसटी अधीक्षक का चालक गिरफ्तार... कार्यालय से भागे अधीक्षक और निरीक्षक

Fri, 14 Feb 2025 10:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 14 Feb 2025 10:48 AM IST
सार

सीबीआई ने जैसे ही छापा मारा, कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं रिश्वत मांगने के आरोपी अधीक्षक आफताब और निरीक्षक विकास भाग गया। 

विज्ञापन
Meerut: CGST Superintendent's driver arrested for taking bribe of one lakh
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) मेरठ के अधीक्षक आफताब के निजी चालक सचिन को फर्म संचालक अनिल राघव से एक लाख रुपये रिश्वत के तौर पर लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को चालक सचिन को विशेष सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

छापे की सूचना मिलते ही रिश्वत लेने के आरोपी अधीक्षक आफताब व निरीक्षक विकास भाग गया। छापे के दौरान कार्यालय में मौजूद सहायक आयुक्त जेके रजनीश से भी सीबीआई ने पूछताछ की। शिकायतकर्ता अनिल राघव ने अनुसार सीजीएसटी अधीक्षक आफताब और निरीक्षक विकास ने उनसे दो लाख रुपये मांगे थे। इसकी पहली किस्त एक लाख रुपये अधीक्षक के निजी चालक सचिन ने ली। तभी बुधवार को टीम ने उसे दबोच लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई में 11 फरवरी को दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा विहार निवासी अनिल राघव की होम केयर सॉल्यूशन (एचसीएस) फर्म है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान की पैकिंग की जाती है। अनिल ने सीबीआई को बताया कि समय पर जीएसटी फाइल करते हैं। दोनों अधिकारियों अधीक्षक आफताब और निरीक्षक विकास ने फर्म से खरीद और बिक्री का बिल मांगा था, जिसे अनिल ने जनवरी में जमा करा दिया था। इसी बीच दोनों अधिकारियों ने अनिल को कार्यालय बुलाया और फर्म के बिलों में गड़बड़ी बताकर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि 10 फरवरी को निरीक्षक विकास ने व्हाट्सएप कालिंग से रिश्वत मांगी। सीबीआई ने 11 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच की। इसके बाद जाल बिछाकर बुधवार शाम को सीजीएसटी मेरठ कार्यालय पर छापा मारा, लेकिन भनक लगते ही दोनों अधिकारी भाग गए और ड्राइवर सचिन के पास रिश्वत की पहली किश्त के एक लाख रुपये बरामद हुए।
 

दोनों के घरों से भी कैश बरामद
सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मेरठ में तैनात सीजीएसटी अधीक्षक आफताब सिंह और सीजीएसटी निरीक्षक विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके ड्राइवर सचिन कुमार को एक लाख रुपये की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई ने देर रात सीजीएसटी अधिकारियों के नौचंदी क्षेत्र के घरों पर छापा मारा। उनके घरों से कई संपत्तियों में निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए। आफताब और विकास के घर से कैश भी बरामद हुआ है। दोनों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed