फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mauni Amavasya 2024 devotees took bath in Ganga from Haridwar to Sangam

मौनी अमावस्या: हरिद्वार से लेकर संगम तक गंगा में लगाई गईं डुबकी; प्रयागराज में श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा

Fri, 09 Feb 2024 01:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 09 Feb 2024 01:59 PM IST
सार

मौनी अमावस्या को लेकर घाटों पर विशेष इंतेजाम किए गए। संगम नगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2024 devotees took bath in Ganga from Haridwar to Sangam
हरिद्वार में गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौनी अमावस्या स्नान महापर्व पर शुक्रवार को लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा के तटों पर स्नान के साथ ही दान-पुण्य करते नजर आए। स्नान करने के बाद लोगों ने मंदिरों में भगवान का दर्शन किया। संकल्प के साथ स्नान करने वाले श्रद्धालुओं ने मौन होकर मां गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान घाटों पर भी विशेष इंतेजाम किए गए। संगम नगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। हरिद्वार से लेकर वाराणसी और प्रयागराज तक घाटों पर जबरदस्त भीड़ रही।

विज्ञापन

Mauni Amavasya 2024 devotees took bath in Ganga from Haridwar to Sangam
मौनी अमावस्या पर संगम पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज में श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा
मौनी अमावस्या स्नान महापर्व पर शुक्रवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। सभी नौ घाटों पर भारी भीड़ रही। दो दिन पहले से ही प्रदेश और देश के कोने-कोने से श्रद्धालु संगमनगरी पहुंचने लगे थे। जीटी जवाहर चौराहे से लेकर संगम तट तक सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2024 devotees took bath in Ganga from Haridwar to Sangam
Mauni Amavasya 2024 - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता

वाराणसी में घाटों पर उमड़ी भारी भीड़
वाराणसी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। शीतला घाट और दशाश्वमेध घाट समेत सभी घाटों पर लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। बनारस में मौनी अमावस्या धूमधाम से मनाई गई।  मौनी अमावस्या पर आज श्रद्धालु सर्वार्थ सिद्धि योग में उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाई। सूर्योदय के साथ ही स्नान, दान और पूजन के अनुष्ठान शुरू हो रहे हैं। अस्सी से राजघाट के बीच तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है। शुभ योग में मौनी अमावस्या का व्रत और स्नान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन

Mauni Amavasya 2024 devotees took bath in Ganga from Haridwar to Sangam
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

हर की पौड़ी पर हर हर गंगे की गूंज
मौनी अमवस्या पर पुण्य कमाने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। हर की पौड़ी पर लोगों का उत्साह देखते ही बना। परिवार के साथ लोगों ने डुबकी लगाई। इस बीच यहां के हरेक घाट पर हर हर गंगे की गूंज उठती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed