फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi will give a gift to elderly women of the state today, bus travel will be completely free.

यूपी: प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को आज तोहफा देंगे सीएम योगी, पूरी तरह से फ्री में होगी बस यात्रा; जानिए डिटेल

Wed, 26 Aug 2026 09:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Aug 2026 09:54 AM IST
सार

Bus travel in UP: यूपी की बुजुर्ग महिलाओं का सीएम योगी आज से सरकारी बसों में फ्री यात्रा का तोहफा देंगे। इसके लिए रोडवेज पर अतिरिक्त व्यय आएगा। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi will give a gift to elderly women of the state today, bus travel will be completely free.
महिलाओं को फ्री में बस यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार ने लोक कल्याण संकल्प-2022 के तहत ‘सशक्त नारी’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। यह फैसला वरिष्ठ महिलाओं को आर्थिक राहत देने के साथ ही उन्हें आवागमन में अधिक स्वतंत्रता और सुविधा देने वाला कदम साबित होगा।

विज्ञापन


योगी सरकार के इस फैसले का लाभ बड़ी संख्या में महिला यात्रियों को मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन करीब 88,438 महिला यात्रियों द्वारा इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इससे महिलाओं को प्रतिदिन आने-जाने के खर्च में राहत मिलेगी। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक उम्र की उन महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन अधिक सुलभ होगा, जिन्हें नियमित रूप से विभिन्न कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


निगम की ओर से जारी होंगे विशेष स्मार्ट कार्ड
इस योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड के माध्यम से पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 करोड़ से ज्यादा हर महीने होंगे खर्च
इस सुविधा के तहत सरकार पर हर महीने 22.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। योगी सरकार ने इस फैसले के जरिए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता के रूप में दर्शाया है। ‘सशक्त नारी’ के संकल्प को अब परिवहन सेवाओं से भी जोड़ दिया गया है।

 विशेष बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा और सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए योगी सरकार बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विशेष बसों को फ्लैग ऑफ करेंगे। 

कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं को फल, मिठाई और साड़ी भेंट कर सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे।

डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए होंगे एमओयू 
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 और बुंदेलखंड के 7 जिलों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने और अन्नदाताओं की आय में वृद्धि के लिए विशेष कार्यक्रम होगा। विश्व बैंक वित्तपोषित यूपी-एग्रीज परियोजना के तहत कृषि क्षेत्र को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू किए जाएंगे। इससे किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर कृषि सेवाओं और एकीकृत डिजिटल मंच का लाभ मिलने की दिशा में कदम बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed