फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth shot dead in dues dispute

Mau News: बकाये के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 23 May 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in dues dispute
अमिला(मऊ)/आजमगढ़। दोहरीघाट थानाक्षेत्र के ऊसरी चट्टी पर मंगलवार की दोपहर दो बजे बकाये के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोहरीघाट थानाक्षेत्र के रामपुर ऊसरी गांव निवासी शुभम मौर्या (22) वेल्डिंग का काम करता था। भाई चमन भी यही काम करता है। दोनों भाइयों ने उसरी चट्टी पर सु्ग्गन यादव के लिए लोहे की गुमटी बनाई थी। दोनों के कुछ रुपये बाकी थे। मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे शुमभ घर पर था। उसी दौरान फोन आने पर वह चमन के साथ बाइक से ऊसरी चट्टी पहुंचा। यहां सुग्गन से बकाये को लेकर बात करने लगा। इसी दौरान बात बढ़ गई और दोनों में कहासुनी होने लगी। इस बीच सुग्गन ने फोनकर ऊसरी खुर्द खटियवा निवासी छोटू को बुला लिया। शुभम, भाई चमन के साथ घर जाने के लिए बाइक पर बैठ गया था, लेकिन फिर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इस दौरान छोटू ने शुभम को सीने में गोली मार दी। इसके बाद शुभम को आजमगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शुभम दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। सूचना पर एएसपी महेश सिंह अत्री, दोहरीघाट एसओ राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। बड़े भाई चमन ने सुग्गन तथा छोटू के खिलाफ दोहरीघाट थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed