फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth power can play an important role in giving a new direction to the society.

Mau News: समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकती है युवा शक्ति

Thu, 08 Jan 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth power can play an important role in giving a new direction to the society.
घोसी में  आयोजित हिंदू सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते आरएसएस के प्रांत कार्यवाह विनय।संवाद - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
घोसी के बड़ागांव पकड़ी मोड़ स्थित एक व्यक्ति के अहाते में बुधवार को राजेश जायसवाल की अध्यक्षता में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू समाज को जागृत करते हुए सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
विज्ञापन

समाज को नई दिशा देने के लिए युवाओं का आह्वान किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह विनय ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती का आधार संगठन और संस्कार होते हैं।
विज्ञापन

हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, मूल्यों और नैतिकता को संरक्षित करते हुए संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि गायत्री परिवार के पतिराम ने कहा कि नैतिकता, सद्भाव और संस्कारों के बिना समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है। युवाओं से सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
युवा शक्ति ही समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकती है। हिंदू समाज में आपसी भाईचारा, समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में समाज को एक सूत्र में बांधने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत घोसी के चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, भुवेश कृष्ण श्रीवास्तव, वैद्य मनोज कुमार, अनिरुद्ध आर्य, गोपीचंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed