मऊ। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में योग दिवस से पूर्व 100 दिवस के उल्टी गिनती योग कार्यक्रम जिले के विभिन्न विकास खंडों में स्थित युवा मंडलों किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ग्रामीण स्तर पर युवाओं को योग का महत्व बता कर योग के प्रति जागरूक भी किया गया।
योग को अपने रोज की दिनचर्या में शामिल करने के लिए अपील भी किया गया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राशि मिश्रा ने कहा कि योग हमारे शरीर के साथ साथ हमारे मन को भी स्वस्थ बनाता है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के सभी विकास खंडों के 18 से ज्यादा स्थलों पर इस कार्यक्रम में लगभग 700 युवाओं ने प्रतिभाग किया। मुहम्मदाबाद गोहना में शालू राय, रानीपुर में नरेंद्र तिवारी, राधा तिवारी, अर्जुन प्रजापति, दोहरीघाट में अंकिता पांडेय, राम सुंदर मिश्रा योग प्रशिक्षक सर्वजीत सिंह, बडरांव में प्रांशु राय , रतनपुरा में मनीषा, परदहां में वंदना गौतम इत्यादि ने योग कार्यक्रम कराया। इस क्रम में नेहरू युवा केंद्र मऊ के एपीए ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि योग दिवस 21 जून तक ग्रामीण अंचलों में लगातार योग के प्रोटोकाल का अभ्यास कराए जाने की योजना है।