{"_id":"6a5e6d58cd008f6e26094517","slug":"youth-drowns-in-pond-body-found-after-two-hours-mau-news-c-295-1-mau1002-148886-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: युवक की पोखरी में डूबने से मौत, दो घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: युवक की पोखरी में डूबने से मौत, दो घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर गांव निवासी अनिल राजभर (23) की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। दो घंटे बाद शव पोखरी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि अनिल राजभर सोमवार की सुबह आठ बजे शौच के लिए घर से निकले, लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों को लगा कि तेज बारिश के कारण कहीं रुक गए होंगे। सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाजार स्थित पोखरी में शव मिलने की सूचना दी।
परिजनों का कहना था कि वह शौच करने पोखरी में गए थे और बारिश के कारण पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया है।