फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth drowned while bathing in Pokhara

पोखरे में नहाने के दौरान डूबा युवक, मौत

Tue, 06 Oct 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned while bathing in Pokhara
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर कुड़वा गांव में मंगलवार को दोपहर में पोखरे में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद युवक को शव को पोखरे से बाहर निकाला गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर कुडवा गांव निवासी संदीप यादव (23) पुत्र सुखारी मंगलवार को दोपहर में गांव के बगल के पोखरे में नहाने के लिए उतरा। नहाते समय संदीप गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। उधर काफी देर बाद भी संदीप जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करते हुए पोखरे के पास पहुंचे। यहां संदीप की चप्पल तथा कपड़ा देखकर उन्हें पोखरे में संदीप के डूबने की आशंका हुई। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने संदीप का शव पोखरे से बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed