फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies after falling from uncontrolled bike on Purvanchal Expressway

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित बाइक से गिरने से युवक की मौत

Sun, 26 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from uncontrolled bike on Purvanchal Expressway
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अचानक सामने आ गए एक पशु को बचाने के प्रयास में शनिवार की रात लगभग 11 बजे बाइक असंतुलित हो गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को 108 एंबुलेंस से रानीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने उसके घर वालों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नियामतपुर बगली निवासी सुनील मौर्य पुत्र स्व. किशोर मौर्य बाइक से घर से मुहम्मदाबाद गोहना एक रिश्तेदार की तेरही में भाग लेने गया था। रात लगभग 11 बजे सुनील वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान शमशाबाद के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उनके सामने अचानक एक पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे सुनील को गंभीर छोटें आईं।
विज्ञापन

लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर भेजवाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed