{"_id":"5e0a40108ebc3e87f54a38e6","slug":"youth-arrested-for-kidnapping-arrested-mau-news-vns502536365","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया अपहरण का नाटक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने किया अपहरण का नाटक, गिरफ्तार
विज्ञापन
दोहरीघाट। क्षेत्र के भगवानपुरा कस्बा निवासी एक युवक को पुलिस ने खुद के अपहरण का नाटक कर अपनी मां से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में सोमवार को नई बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से फिरौती में प्रयुक्त मोबाइल और सिमकार्ड भी बरामद किया गया।
नाटकीय घटनाक्रम का दोहरीघाट थाने में अनावरण करते हुए सीओ अभिनव कन्नौजिया ने बताया कि भगवानपुरा मुहल्ला निवासी उमेश पुत्र स्वर्गीय रामबृक्ष रविवार को घर से लापता हो गया था। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद निराश उसकी मां कबूतरी ने अपने बेटे के अपहरण की दोहरीघाट थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात अपहर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शरू कर दिया। इस दौरान कथित अपहृत युवक की मोबाइल से मां कबूतरी की मोबाइल पर फोन आया गया। जिसमें दो लाख रुपये पर उमेश के छोड़े जाने की बात कही गई।
उधर , उमेश की मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर पुलिस उसके फोन करने का इंतजार कर रही थी। उमेश की लोकेशन मिलते ही सक्रिय पुलिस तत्काल पुलिस सोमवार को दोपहर 12 बजे नई बाजार पहुंच गई। मौके से उमेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई। सीओ ने बताया कि युवक ने स्वयं ही अपने अपहरण का नाटक रचा और अपनी मां से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उन्होंने बताया कि उमेश जुआ खेलने का आदी है। इस बीच जुए खेलने के चक्कर मे उसके ऊपर अधिक देनदारी बढ़ गयी थी। पुलिस ने साजिश करने वाले युवक के विरुद्ध साजिश रखने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया जा रहा है। इस दौरान टीम में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, नूरमोहमद, संतोष अंकुर, संजीत आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 5000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई।