फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth are understanding the Constitution through the UP Youth Project: Bharat Bhushan

यूपी यूथ प्रोजेक्ट के जरिये युवा संविधान को समझ रहे हैं : भारत भूषण

Mon, 05 Jan 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth are understanding the Constitution through the UP Youth Project: Bharat Bhushan
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में शारदा सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित युवा महोत्सव एवं सम्मान
स्वयंसेवी संस्था शारदा सेवा संस्थान की तरफ से रविवार को नगरपालिका कम्युनिटी हॉल में यूपी यूथ प्रोजेक्ट के तहत युवा महोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पानी संस्थान अयोध्या के सचिव भारत भूषण ने कहा कि संविधान सभी के लिए अनुकूल है। युवा पीढ़ी को इसके व्यावहारिक उपयोग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ग्रामीण विकास संस्थान के सचिव शमीम अब्बासी ने कहा कि यूपी यूथ प्रोजेक्ट के माध्यम से युवा संविधान को समझ रहे हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका चेयरमैन अरशद जमाल ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन

संस्थान के सचिव रुद्र प्रताप ने बताया कि यूपी यूथ प्रोजेक्ट के तहत पांच ग्राम पंचायतों में 262 युवाओं के साथ संविधानिक मूल्यों पर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को पूर्वांचल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत भूषण को समाज सेवा, राजदेव चतुर्वेदी को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा, रतन लाल को कला एवं संस्कृति, शमीम अब्बासी को समाज सेवा के लिए पूर्वांचल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालचंद त्यागी को पत्रकारिता, जीशान को सांविधानिक मूल्य, डॉ. एसी तिवारी को स्वास्थ्य सेवा, रामलेश मौर्य को कृषि के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed