फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth are also becoming increasingly infected in the second wave

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे जद में आ रहे हैं युवा

Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Youth are also becoming increasingly infected in the second wave
मऊ। कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में युवा भी संक्रमित हो रहे हैं। बीते चार दिनों में मिले 100 से अधिक मरीजों में पचास फीसदी 40 वर्ष से कम उम्र के युवा हैं। इसके अलावा बच्चे और किशोर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मिले 131 नए मरीजों में 50 फीसदी युवा शामिल रहे। इसमें एक वर्ष के दो, दो वर्ष का एक मासूम, चार वर्ष का एक, सात वर्ष का एक, 11 वर्ष के दो और 12 वर्ष के दो जबकि 14 वर्ष के दो किशोर भी शामिल रहे। वहीं संक्रमित युवा 20 वर्ष से 38 वर्ष तक के थे। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। इसकी जद में बुजुर्ग, युवा, बच्चे भी आ रहे हैं। कहा कि इस बार संक्रमित मरीजों में डायरिया, पेट दर्द जैसे नए लक्षण देखे जा रहे हैं। इसके चलते कई मरीज इन लक्षणों के बाद भी देर से जांच करा रहे हैं। अपील की कि हल्का बुखार, सूखी खांसी, थकान, आंखों का लाल होना, सिर दर्द, गंध नहीं आना, सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी-दस्त, पेट में ऐंठन, त्वचा पर जलन, डायरिया की समस्या हो तो कोविड जांच कराएं।
विज्ञापन

दो कर्मियों पर डेढ़ सौ से अधिक की जांच का जिम्मा
मऊ। जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल में कोविड जांच कराने को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं लेकिन दोनों अस्पतालों में केवल एक कर्मचारी के जिम्मे सत्यापन तथा पंजीयन की जिम्मेदारी है। दो कर्मचारियों के भरोसे जहां 150 से ज्यादा लोगों की जांच की जिम्मेदारी होने से दिक्कत हो रही है। वहीं जांच रिपोर्ट मिलने में विलंब होने से लोग परेशान हो रहे हैं। इस दौरान संक्रमित मरीज मिलने के बाद इसमें ओर बढ़ोतरी हो जा रही है। इस समस्या को लेकर आए दिन जांच कराने वाले तथा स्वास्थ्यकर्मियों में कहासुनी आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed