{"_id":"63e6837edde775799707b086","slug":"young-man-stabbed-to-death-near-liquor-shop-in-mau-four-miscreants-carried-out-the-incident-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau: शराब भट्ठी के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या, चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: शराब भट्ठी के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या, चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
Fri, 10 Feb 2023 11:18 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:18 PM IST
सार
मऊ जिले के रामपुर चकिया गांव स्थित शराब भट्ठी के पास शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे बाइक सवार चार हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के रामपुर चकिया गांव स्थित शराब भट्ठी के पास शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे बाइक सवार चार हमलावरों ने आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दक्षिण टोला क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी विजय बहादुर उर्फ बबलू (32) शुक्रवार को देर शाम गांव स्थित शराब भट्ठी के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक आए, उन युवकों से विजय बहादुर की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर युवक बाइक से नीचे उतरे और उस पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा ने पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना को किस मकसद से अंजाम दिया गया है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है, पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।