फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man raped a girl who had gone to meet her friend

Mau News: सहेली से मिलने गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 28 Sep 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Young man raped a girl who had gone to meet her friend
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी सहेली से मिलने गई नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी, पीड़िता ने घर पर जाकर दी। इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ चिरैयाकोट थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा 11वीं की छात्रा है। बुधवार की देर शाम वह पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी। इस बीच सहेली के न रहने पर उसके भाई लकी ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचित करते हुए इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। घटना के संबंध में चिरैयाकोट एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed