{"_id":"64450928df10b9d1fd0a9926","slug":"young-man-present-at-clinic-molested-woman-and-attacked-with-scissors-her-son-2023-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau: क्लीनिक पर मौजूद युवक ने महिला से की छेड़छाड़, बेटे ने विरोध किया तो कैंची से बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: क्लीनिक पर मौजूद युवक ने महिला से की छेड़छाड़, बेटे ने विरोध किया तो कैंची से बोला हमला
Sun, 23 Apr 2023 04:02 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 23 Apr 2023 04:02 PM IST
सार
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक क्लीनिक पर इलाज कराने गई एक महिला से मौजूद युवक ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध महिला के किशोर पुत्र ने किया तो आरोपी ने कैंची से हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा जर्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक क्लीनिक पर इलाज कराने गई एक महिला से मौजूद युवक ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध महिला के किशोर पुत्र ने किया तो आरोपी ने कैंची से हमला कर दिया। घटना को लेकर पीड़िता कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि बीते 19 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। वह घर के पास ही संचालित एक क्लीनिक में अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ इलाज कराने पहुंची। आरोप लगाया कि पहले से क्लीनिक में मौजूद बरईपुर मोहल्ला निवासी ने हाल अख्तर उर्फ सोनू ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
महिला के पुत्र ने जब विरोध किया तो युवक ने क्लीनिक में रखी कैंची से हमला कर दिया। जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बीचबचाव में महिला भी घायल हो गई। मां-बेटे की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें हमलावर से बचाया।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़िता ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।