फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young man killed

सिर कूंच कर युवक की हत्या

Mon, 22 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 22 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
young man killed
दुखी परिवार
हलधरपुर थाना क्षेत्र के देवदह गांव के सीवान में बाजरे के खेत में रविवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रजमलपुर निवासी  रामसरीख राम (40) की आंख पर कपड़े की  पट्टी बंधी थी तथा हाथ व पैर रस्सी से बंधा था। वह मऊ शहर में रिक्शा चलाता था। परिवारीजन ने जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया  है।
विज्ञापन



रजमलपुर गांव निवासी रामसरीख दो वर्षों से मऊ शहर में रिक्शा चलाकर  अपने परिवार का गुजारा करता था। गुरुवार को रक्षा बंधन मनाकर नित्य की भांति शुक्रवार की सुबह मऊ चला गया। परिवारीजन के अनुसार वह अपनी  पत्नी से फोन बात कर हालचाल पूछता रहता था। शनिवार की सायं आने की बात  कही थी। परिवारीजन के अनुसार शनिवार देर रात तक उसका फोन नहीं आया।
विज्ञापन



रविवार की सुबह देवदह गांव के लोग नित्य क्रिया के  लिए जा रहे तो गांव के पश्चिमी तरफ बाजरे के खेत में एक शव दिखा। बड़ी संख्या में लोग  वहां एकत्रित हो गए। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार शव की आंख पर काले  कपड़े की पट्टी बंधी थी तथ हाथ- पांव भी रस्सी से बंधा था। सिर पर गहरे  घाव के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव की पहचान के बाद सूचना पर हलधरपुर पुलिस मौके  पर पहुंची। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ मधुबन ने मौके पर पहुंच जायजा लिया । तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया गया। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहंुची रामसरीख की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले में अबत के किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो   सकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed