फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man hanged himself after a dispute with his wife

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 27 Feb 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself after a dispute with his wife
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र मखदुमपुर मलिक गांव में शुक्रवार की रात युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद के बाद वह काफी क्षुब्ध था। विवाद से नाराज होकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। युवक जब शनिवार को कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को संदेह हुआ। परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक को फंदे पर लटकता पाया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली के मखदुमपुर मलिक बृजमोहन राजभर ( 27) पुत्र अरविंद राजभर दूसरे जिले में रहकर मजदूरी करता था। कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन होने के बाद वह घर आया था। इसके बाद वह यहीं मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बृजमोहन और उसकी पत्नी प्रतिमा के बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी अपने एक वर्षीय बच्चे को लेकर हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव स्थित अपने मायके चली गई। वहीं इस घटना के बाद बृजमोहन शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके परिजन कमरे में पहुंचे तो बृजमोहन का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद उसकी पत्नी प्रतिमा, मां बादामी तथा पिता अरविंद, भाई सोनू, दादा गणेश, दादी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। इस मामले में घरेलू विवाद का मामला सामने आ रहा है, हालांकि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed