फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man drowned while taking bath in the pond, died

पोखरे में नहाते समय डूबा युवक, मौत

Sat, 23 Apr 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Young man drowned while taking bath in the pond, died
राहुल सरोज। (फाइल फोटो) - फोटो : MAU
पोखरे में डूबा युवक, मौत
विज्ञापन

गोहना कोतवाली के करहा गुरदारी मठ के पोखरे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करहां गांव स्थित गुरादरी मठ के पोखरे में डूबकर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ तालाब में नहा रहा था। सूचना पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने प्रयास कर युवक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस शव को कब्जा में लेकर कोतवाली ला रही थी तो स्थानीय लोगों और परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव निवासी राहुल सरोज (22) पुत्र राम कृत सरोज शनिवार को दोपहर लगभग तीन बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ गुरादरी मठ स्थित तालाब में नहाने आया था। तीनों दोस्त तालाब में नहा रहे थे इस बीच राहुल सरोज डूबने लगा तो वह जान बचाने की गुहार लगाया। चीख सुनकर दोस्त उसे बचाने पहुंचे तब तक वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची गोताखोरों को भी सूचना दी गई। इस बीच स्थानीय गांव के कुछ युवकों ने आधा घंटा बाद डूबे युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया लेकिन स्थानीय लोगों और परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस संबंध में कोतवाल शैलेश सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था लेकिन परिजनों की मांग पर युवक के शव को उसके घर ले जाया गया है। परिजनों की इच्छा अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed