Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young man died in road accident due to collision between an auto and bike in Mau

मऊ में दर्दनाक हादसा: ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत में युवक घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Fri, 10 Jan 2025 10:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 10 Jan 2025 10:27 AM IST
सार

Mau Latest News: मऊ जिले में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
young man died in road accident due to collision between an auto and bike in Mau
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जासोपुर गांव के पास बीती रात ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवा खास दलित बस्ती निवासी राकेश (28) बृहस्पतिवार की रात को किसी काम से मुहम्मदाबाद गोहना गया था। रात करीब नौ बजे वह वापस अपने घर जा रहा था। अभी वह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जासोपुर गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


दोनों वाहनों की टक्कर में बाइक और ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कराया। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल पाया गया। स्थानीय लोग उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सक ने इसकी पुष्टि की। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed