{"_id":"661523bdf4e2c53a9702205f","slug":"young-man-died-in-road-accident-due-to-car-trampling-in-mau-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी को देख बेकाबू होकर पलटी बाइक, पीछे से आ रही कार ने रौंदा; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी को देख बेकाबू होकर पलटी बाइक, पीछे से आ रही कार ने रौंदा; एक की मौत
Tue, 09 Apr 2024 04:47 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:47 PM IST
सार
मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर मारूफपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को देख बेकाबू होकर गिर गए। इस दौरान कार ने तो ब्रेक लगाकर रोक दिया। लेकिन पीछे से आ रही एक अन्य कार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर छानबीन करती पुलिस व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर मारूफपुर के पास मंगलवार की दोपहर एक बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बचने के प्रयास में बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिर गए। इस बीच सामने से आ रही दूसरी कार एक युवक को बुरी तरह से रौंदते हुए चली गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यह है मामला
मृतक की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के कंधरापुर गांव निवासी अमरजीत (22) पुत्र प्रेमचंद्र के रूप में हुई। अमरजीत गांव के ही अपने दो साथी सुदीप कुमार (22), दीपू (18) के साथ बाइक से मर्यादपुर बाजार में एक दुकानदार को खाना देने गया था। वहां से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी वह डुमरी मर्यादपुर मारूफपुर के पास गांधी इंटर कॉलेज के पास पहुंचा ही था कि बेल्थरारोड की तरफ से तेज गती से आ रही मारूती को करीब देखकर अमरजीत बाइक को रोकना चाहा, लेकिन बाइक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। जिससे अमरजीत सड़क के बीचोबीच आ गिरा, वहीं उसके दोनों साथी सड़क के दूसरे तरफ गिरे।
इस बीच कार चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन तो रोक लिया था, लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रही कार अमरजीत को रौंदते हुए मधुबन की तरफ निकल गई। सूचना मिलने पर पहुंची रामपुर पुलिस तीनों युवकों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया।
मृतक अमरजीत किसी प्राइवेट कंपनी में मुंबई में काम करता था, पांच दिन पहले ही मुंबई से लौटा था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। एक भाई और दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं परिजन अब अमरजीत की शादी को लेकर तैयारी में थे, लेकिन हादसे ने अमरजीत को असमय काल का शिकार बना दिया।
ौरा