फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young man died in road accident after unknown vehicle hit bike in mau

दर्दनाक : सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक, मां को फोन पर दी घायल होने जानकारी; फिर हार गया जिंदगी की जंग

Sat, 27 Jan 2024 11:21 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Jan 2024 11:21 AM IST
सार

हादसा मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के हिकमा के पास हुआ। युवक अपने ननिहाल से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल होने के बाद भी युवक ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद बेहोश हो गया। 

विज्ञापन
young man died in road accident after unknown vehicle hit bike in mau
Mau news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के हिकमा के पास एक बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृत युवक कोपागंज में अपने ननिहाल से वापस अपने घर जा रहा था। हादसे में घायल होने के बाद मृतक ने अपनी मां को फोन कर सूचना देने के बाद बेहोश हो गया।
विज्ञापन


ऐसे हुए हादसा
मृतक की पहचान घोसी कोतवाली के हाजीपुर के अनुसूचित बस्ती निवासी दिनेश कुमार (20) पुत्र रामप्रीत के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश कुमार कोपागंज थाना के देवकली विशुनपुर अपने मामा के घर गया था। जहां रात करीब दस बजे भोजन करने के बाद वापस बाइक से अपने घर जा रहा था। अभी वह हिकमा गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल होने के बाद मां को फोन पर दी घटना की जानकारी
चोटिल होने के बाद भी युवक ने अपनी मां को फोन किया और अपने घायल होने की सूचना दी, लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के चलते वह कुछ देर बाद बेहोश हो गया। इसी बीच उधर से गुजर रहे किसी राहगीर की नजर उसपर पड़ी, उसने पुलिस के साथ एंबुलेंस को फोनकर उसे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा होने के चलते घर का लाडला था दिनेश 
मृतक दिनेश दो भाई थे। उसका बड़ा भाई बाहर काम करता है, जबकि दिनेश घर पर रहता था। हादसे के बाद मृतक की मां मीरा देवी और पिता रामप्रीत का रो- रोकर बुरा हाल है। परिवार के साथ उसके ननिहाल में भी मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed