{"_id":"6a15ea3c4f320fa7a6060545","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-bar-from-the-roof-of-the-school-mau-news-c-295-1-mau1001-146069-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: युवक ने स्कूल की छत से निकली सरिया से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: युवक ने स्कूल की छत से निकली सरिया से फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के मुगमास गांव स्थित एक निजी स्कूल की छत से निकले लोहे की सरिया से मंगलवार की सुबह एक युवक का शव लटकता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
युवक की पहचान घटनास्थल से चार सौ मीटर दूर घोसी कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर निवासी रमेश पुत्र स्व. दूधनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि रमेश सोमवार को अपनी पत्नी व दो बेटियों को अपने साढ़ू के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए छोड़कर गए थे।
विज्ञापन
वहां से देर शाम वह अपने घर लौटे और चाय-नाश्ता करने के बाद फिर से घर से कुछ देर बाद वापस लौटने की बात कहकर निकल गए।
मंगलवार की सुबह उनका शव गांव से 400 मीटर दूर कोपागंज थाना क्षेत्र के मुगमास स्थित एक निजी स्कूल की छत से निकली सरिया पर लटकता मिला।
इसकी जानकारी सुबह टहलने निकले लोगों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
रमेश के पिता दूधनाथ की मौत पांच माह पहले हुई थी। परिवार अभी उस सदमे से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि दूसरे नंबर के भाई रमेश की मौत ने परिजनों को तोड़कर रख दिया। रमेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।