{"_id":"6673ade3ea7c48e3725d21cd36b077db","slug":"young-cleaning-the-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिन हुई तमसा की सफाई के लिए आगे आए युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिन हुई तमसा की सफाई के लिए आगे आए युवा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और उद्योगों की गंदगी को साफ करते करते मैली हो चुकी तमसा को निर्मल बनाने के लिए भले ही बड़े प्रयास नहीं हो रहे। लेकिन गाहे बगाहे इसी साफ करने के लिए लोग या समूह सामने आते रहे।
कुछ हद तक प्रयास किया। इस बार भी युवाओं के समूह ने अपनी तमसा का साफ करने के लिए छोटा ही सही सराहनीय कदम उठाया। ढेकुलियाघाट पर रविवार को भीटी मोहल्ले के युवाओं ने श्रमदान कर नदी की सफाई की।
युवाओं के सफाई अभियान को देखने के लिए ढेकुलियाघाट ओवरब्रिज पर काफी भीड़ जुट गई। बताते चलें के शहर से निकले गंदे पानी से तमसा नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। कुछ वर्ष पहले पूर्व जिलाधिकारी कुमुदलता श्रीवास्तव और एसपी दिनेशचंद दूबे ने तमसा सफाई अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
जिसमें पूरे जनपद के समाजसेवी, चिकित्सक, छात्र-छात्राओं सहित सभी कर्मचारियों से अपना सहयोग देकर तमसा नदी को सफाई की थी।
कुछ इसी तरह की शुरूआत रविवार को नगर क्षेत्र के भीटी मोहल्ले के युवाओं ने किया। वे सफाई ढेकुलिया घाट के पास टूटे हुए पुल के पास पहुंचे।
उन्होंने वहां पर पानी का निकास रोकने वाले शैवाल की सफाई की। करीब 10 की संख्या में मौजूद युवाओं ने नदी में जाकर और नाव के माध्यम से शैवाल को कुछ हद तक साफ किया। जिसके बाद नदी में पानी का प्रवाह अच्छे ढंग से होने लगा। इस दौरान सफाई करने वालों में मुुकेश, शिवपाल, शैलेश, सोनू,संतोष, सुरेन्द्र , उदई और रामशकल आदि मौजूद रहे।
इन लोगों का कहना है कि तमसा की सफाई के लिए भगीरथ प्रयास करना होगा। तमसा हमारी पहचान है। पौराणिक कथाओं में तमसा तट पर महना ऋषियों के तप और तपोस्थली का जिक्र है। यह हमारी धरोहर है, जिसे आगे आकर बचाना ही होगा। युवाओं ने शहर वासियों से आह्वान किया कि वे भी आगे आएं और तमसा की सफाई में अपना योगदान दें।
युवाओं का कहना है कि तमसा की सफाई के लिए प्रशासन की तरफ से बड़ा योगदान नहीं किया जा रहा है। अगर शासन प्रशासन से इस ओर ध्यान दिया जाए तो तमसा को निर्मल बनाने के लिए योजनाओं को लागू कर अमलीजामा पहनाया जा सकता है।