फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young boy suicide in mau

वीडियो चैट करने के बाद युवक ने लगाई फांसी

Mon, 18 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
young boy suicide in mau
शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पर युवक के फाँसी लगाने की घटना के बाद मौजूद लोगों भीड़। - फोटो : MAU
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान सहादतपुरा मुहल्ला निवासी युवक ने रविवार की रात वीडियो चैट करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी सोमवार की सुबह हुई। इस दौरान युवक के घर में कोहराम मच गया। युवक ने खुदकुशी क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन

विजय वर्मा (22) पुत्र अजय वर्मा शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा ब्रम्हस्थान मुहल्ले में रहता था। उसके पिता विदेश में रहते हैं। दो भाइयों में छोटा विजय का बड़ा भाई अली बिल्डिंग मार्केट में आभूषण की दुकान है। परिवार के सदस्यों से पता चला कि युवक रविवार की रात 11.30 बजे खाना खा कर सोने चला गया। इसके बाद सुबह देर तक नही उठा। इस पर नौ बजे के करीब घर के सदस्य उसे जगाने के लिए दरवाजे पर दस्तक दिए, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर घर वालों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर घुसते ही परिवार के सदस्य दृश्य देखकर अवाक रह गए।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही मोबाइल चेक करने पर पता चला कि वह रात में किसी से वीडियो चैट किया था। हालांकि सुबह युवक के मोबाइल पर किसी लड़की का फोन आया, वह उससे बात करना चाह रही थी। पूछे जाने पर युवती ने बताया कि वह गोरखपुर से बोल रही है। युवक के मोबाइल में उसका नंबर माई लाइफ के नाम से सेव था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। वहीं युवक के आत्महत्या करने के मूल कारण का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed