फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young Bhojpuri singer dies in road accident mau fighting for life and death family broke down

UP : युवा भोजपुरी गायक की माैत..., दो महीने से लड़ रहा था जिंदगी-माैत से जंग; हादसे के बाद टूट गया परिवार

Sat, 08 Feb 2025 04:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Feb 2025 04:52 PM IST
सार

हादसे में उपेंद्र के सिर, हाथ, जबड़े में गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने उपेंद्र यादव को जिला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बाद में परिजन उसका उपचार आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे।

विज्ञापन
Young Bhojpuri singer dies in road accident mau fighting for life and death family broke down
उपेंद्र यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी भोजपुरी गायक की शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। दो माह पहले सड़क हादसे में घायल गायक का उपचार चल रहा था।

विज्ञापन




इस घटना की जानकारी गांव में पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक उपेंद्र यादव (29) पुत्र सुरेश भोजपुरी गायन का काम करता था। बेहद कम समय ही उपेंद्र यादव सैकड़ों भोजपुरी गाना रिलीज कर उभरता हुआ सितारा बन चुका था।
विज्ञापन


बताते चले कि बीते सात दिसंबर को उपेंद्र यादव अपनी स्कूटी से मऊ से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव स्थित नक्षत्र मैरेज हाॅल के पास पहुंचा था, तभी पहसा की ओर से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक दो बहन व दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, उपेंद्र बहुत ही होनहार था। पिता खेती करते हैं। उपेंद्र ही घर में एक कमाऊ था। वही घर का खर्च देखता था।


वह अपनी बड़ी बहन रिना यादव व छोटी बहन रिमा व छोटा भाई सतेंद्र यादव की शादी कर चुका था। हादसे को लेकर बीते आठ दिसंबर को उपेंद्र के चाचा राम अलम यादव ने आरोपी चालक के खिलाफ सरायलंखसी थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed