{"_id":"683b4c7d239beec0370126f5","slug":"yoga-programs-will-be-organized-from-15-to-21-june-mau-news-c-295-1-svns1028-128653-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 15 से 21 जून तक आयोजित होगें योग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 15 से 21 जून तक आयोजित होगें योग कार्यक्रम
विज्ञापन
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला संचालन समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सत्येंद्र साहू ने कहा कि योग सप्ताह के रूप में 15 से 21 जून 2025 तक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
योग सप्ताह के प्रथम दिन पुलिस लाइन प्रांगण में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जनपद, तहसील, ब्लाॅक मुख्यालय और ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन डॉॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसमें जनपद के प्रभारी मंत्री भी रहेंगे। बताया कि शासन के निर्देश पर सभी विभाग से एक नोडल अधिकारी को चयन किया जाना है, जिन्हे मास्टर ट्रेनर योग में प्रशिक्षित करेंगे। साथ ही विभाग अपने-अपने केंद्रों पर लोगों को प्रशिक्षित करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को अपने विभागों से नोडल अधिकारी का चयन कर उनका नाम और मोबाइल नंबर सहित सूची क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
समस्त स्कूलों, कॉलेजों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को भी उनके लिए निर्धारित कार्यों को करने को कहा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने योग सप्ताह के कार्यक्रम के तहत 10 और 11 जून को संबंधित विभागों के कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने का माइक्रो प्लान बताया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।