{"_id":"619143674223c97faf4636a7","slug":"yoga-practice-competition-will-be-held-in-government-schools-mau-news-vns6225563144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में होगी योगाभ्यास प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में होगी योगाभ्यास प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से डायट परिसर में जनपदस्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। योग को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए डायट की तरफ से जनपदस्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता कराई जाएगी। विभाग की मंशा है कि ऐसे शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाए ताकि स्कूलों में नियमित योगाभ्यास करवाया जा सके। ‘योगाभ्यास प्रतियोगिता’ का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा कराया जाएगा।
इस वर्ष के लिए आयोजित ‘योग प्रतियोगिता’ की थीम ‘योग से समृद्घ जीवन की ओर’ है।‘योग प्रतियोगिता’ दो स्तरों क्रमश: जनपद व राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय से सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले दो शिक्षक (एक महिला व एक पुरुष) का नाम दस दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन मांगा गया है। डायट प्राचार्य हरि सिंह शाक्य ने क किा कि ‘योग प्रतियोगिता’ दो स्तरों क्रमश: जनपद व राज्य स्तर पर आयोजित किए जाने के क्रम में विभाग का पत्र मिला है। शीघ्र ही खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया जाएगा।