फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Yakoobpur village name will be change in udaipur in mau

मऊ के याकूबपुर गांव का नाम अब होगा ‘उदयपुर’

Thu, 03 Jan 2019 10:47 PM IST
पवन सिंह अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Published by: पवन सिंह Updated Thu, 03 Jan 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
Yakoobpur village name will be change in udaipur in mau
demo pic - फोटो : demo pics
प्रदेश सरकार का जिलों और शहरों के नाम बदलने का सिलसिला गांवों तक पहुंच गया है। अब मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के याकूबपुर गांव का नाम बदलकर उदयपुर किए जाने की तैयारी है। इस संबंध में शासन ने जिलाधिकारी से तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी थी, जिसकी संस्तुति भेज दी गई है।
विज्ञापन


याकूबपुर मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के दक्षिणी पूर्वी सीमा का अंतिम गांव है। इसका नाम बदलने के लिए हिंदू युवा महासंघ के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि यह नाम गुलाम बनाने वाले आक्रांताओं द्वारा दिया है जो हमारे माथे पर कलंक है।
विज्ञापन


इस क्रम में प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे महत्वपूर्ण बताते हुए शासन के संयुक्त सचिव आरवी सिंह ने जिलाधिकारी से याकूबपुर गांव का नाम बदलकर उदयपुर करने के प्रस्ताव पर तीन दिनों के भीतर आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर तहसील और ब्लॉक प्रशासन याकूबपुर गांव की रिपोर्ट देने की कवायद में जुट गया था। इस बारे में पूछने पर तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप ने कहा कि शासन के पत्र के अनुक्रम में डीएम के निर्देश पर रिपोर्ट भेजी जा रही है।


सूत्रों की मानें तो तहसील से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में याकूबपुर का नाम ‘उदयपुर’ बदलकर रखने की संस्तुति कर दी गई है। इस प्रस्ताव पर जल्द ही शासन की मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed