कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के बसियाराम स्थित व्यायामशाला एवं फिटनेस सेंटर पर शुक्रवार को स्व. किशोर पहलवान स्मृति में विराट दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न जनपदों से आए 50 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाइश की। प्रतियोगिता में 26 जोड़ी पहलवानों की कुश्ती बराबर पर रही। जबकि छह पहलवानों ने एक दूसर को पटखनी दी। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री उत्पल राय, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, पूर्व प्रमुख संजय पटेल और सपा नेत्री लीलावती कुशवाहा ने की।
प्रतियोगिता में डेरवा के सुमित ने आजमगढ़ के अमित को पटखनी दी। आजमगढ़ के रितेश नेरामगढ़ के सन्नी को चित किया। डेरवा के जितेंद्र ने आजमगढ़ के विवेक को और आजमगढ़ के शिवम ने बसियाराम के सत्यम को पटखनी दी। बसियाराम के अतुल ने महाराजगंज के प्रदीप को और गाजीपुर के माधव ने जमीन के शिवम को पटखनी दी। वहीं 46 जोड़ी पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। आयोजक गोंठा से जिला पंचायत के सदस्य गोविंद चंद यादव ने आए हुए आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, बलिया, संतकबीर नगर के पहलवानों का अभिनंदन किया।