{"_id":"6af60fb01157c8de5a0143bc","slug":"bade-farewell-to-goddess-lakshmi-and-prayed-for-prosperity-mau-news-c-295-1-mau1001-154910-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मां लक्ष्मी को किया विदा, समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मां लक्ष्मी को किया विदा, समृद्धि की कामना की
विज्ञापन
चिरैयाकोट में निकला श्री लक्ष्मी पूजा विसर्जन जुलूस। संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना।स्थानीय कस्बा बुधवार शाम से ही भक्ति और आस्था के रंग में डूबा रहा। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जय माता दी के जयकारों के बीच मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन तमसा नदी स्थित राजघाट और फूल तमसा पुल के नीचे संपन्न हुआ। विसर्जन का क्रम देर रात तक चलता रहा और भोर करीब 3 बजे तक सभी प्रतिमाएं विसर्जित हो गईं।
विसर्जन से पहले बुधवार शाम करीब 7 बजे विभिन्न पूजा पंडालों व स्थानों से प्रतिमाओं का उत्थान हुआ। श्रद्धालु मां को विदा करने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। महिलाएं आरती उतार रही थीं, बच्चे और युवा जयकारे लगा रहे थे, तो बुजुर्ग हाथ जोड़कर मां से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे।
विभिन्न स्थानों से आई प्रतिमाएं कस्बे के मुख्य चौराहे से होते हुए विजय स्तंभ चौक पर पहुंचीं। वहां से इरारतगंज, फरीदाबाद, आजमगढ़-मऊ रोड होते हुए शहीद चौराहा पहुंचीं और फिर मुख्य बाजार होते हुए तमसा नदी के दो घाटों पर विसर्जन के लिए पहुंचीं। पूरा रास्ता भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
विज्ञापन
विसर्जन के दौरान क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, तहसीलदार, कोतवाल के. वर्मा सहित 6 से अधिक थानाध्यक्ष और पीएसी के जवान मौके पर डटे रहे। विसर्जन यात्रा के दौरान कुछ क्लबों के युवकों के बीच हल्का-फुल्का विवाद भी हुआ, लेकिन पुलिस की तत्परता से मामला तुरंत शांत हो गया और यात्रा फिर से भक्तिमय माहौल में आगे बढ़ गई।
12 घंटे बिजली कटौती से भी हुई दिक्कत : दिन में दोपहर 2 बजे से भोर 3 बजे तक करीब 12 घंटे बिजली कटौती से भी लोगों को परेशानी हुई, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। भोर करीब 3 बजे अंतिम प्रतिमा के विसर्जन के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। श्रद्धालुओं ने मां से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना के साथ विदाई दी।