फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wrestlers showed power in wrestling

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Wed, 27 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed power in wrestling
रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के बड़ागांव में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : MAU
रानीपुर(मऊ)। ब्लाक क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्धघाटन मुख्य अतिथि चिरैयाकोट चेयरमैन प्रतिनिधि रामप्रताप यादव ने किया।
विज्ञापन

जनपद सहित गैर जनपद के 115 पुरुष तथा महिला पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मनोहर भलया तथा विजेंद्र रामबाग बड़हलगंज के बीच पांच मिनट की कुश्ती बराबरी पर छूटी। विशाल आजमगढ़ तथा दीपक भलया के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। विशाल भलया तथा अंगद भड़सर की कुश्ती में विशाल ने अंगद को पटखनी दी। रितेश गाजीपुर तथा चंद्रभूषण बनारस बीएलडब्ल्यू की कुश्ती बराबरी पर रही। अजित सरवां और सूरज कुशीनगर की कुश्ती में अजित सरवा ने सूरज को पटखनी दी। अरविंद सरवा और विकास चकवारा आजमगढ़ की कुश्ती बराबरी पर छूटी। हरिहर पहलवान भड़सर और मनोज के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अन्नू गोरखपुर और शिल्पा मऊ स्टेडियम की कुश्ती बराबरी पर रही। ब्यूटी गाजीपुर और आस्था गोरखपुर की कुश्ती में ब्यूटी ने आस्था को पटखनी दी। कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान आए पहलवानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। आयोजक रामनरेश यादव बिहारी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, अल्ताफ, अंसारी, साधु यादव, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, सौरभ चौधरी, डिंपू यादव, विजय प्रताप यादव गोलू, विनोद यादव, मिथलेश यादव, महेंद्र यादव, सूर्यभान यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed