फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worship of god chitragupta

भगवान चित्रगुप्त की हुई पूजा-अर्चना

Fri, 09 Nov 2018 11:54 PM IST
mau
mau Updated Fri, 09 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Worship of god chitragupta
नगर के सहादतपुरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर चित्रगुप्त पूजा में हवन कुंड में आहुति देते चित्रांश बंधु। - फोटो : mau
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कायस्थ बंधुओं की तरफ से भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि विधान से की गई। विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रुप से भगवान चित्रगुप्त का पूजन अर्चन के साथ ही कलम और दवात की पूजा की।
विज्ञापन


नगर के सहादतपुरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर श्री चित्रगुप्त पूजन उत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। चित्रांश सेवा समिति तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों तथा कायस्थ बंधुओं ने  भगवान चित्रगुप्त महाराज विधि विधान से पूजन अर्चन किया। सभी ने कलम दावात की पूजा करते हुए अपने अपने कलम से पन्नों पर विस्तारपूर्वक लेखनी चलाई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव मंदीप  अस्थाना, राकेश श्रीवास्तव प्रेम चंद श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, शंभू शरण श्रीवास्तव, नरेंद्र पाल श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


घोसी :  कस्बा बाजार में सामूहिक चित्रगुप्त पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जूनियर सिविल जज मयूरेश श्रीवास्तव ने कहा कि युवा वर्ग लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करें। शार्ट कट न अपनाएं। शिवमंदिर परिसर में क्षेत्र के चित्रगुप्त वंशीय  कागज पर पूजन के साथ कागज पर हल्दी, रोली, दही आदि से भगवान चित्रगुप्त के चित्र को बना कर तथा कलम की पूजा करने के साथ उनकी आरती किया। इस दौरान अशोक श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव  आदि शामिल रहे। हलधरपुर : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को चित्रांश बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त एवं कलम- दावात की पूजा की। इस अवसर पर रतनपुरा चित्रगुप्त मंदिर पर भव्य पूजन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही इटैली, भुड़सुरी, बड़ेगांव, जमीन सहरुल्ला, खालिसपुर, भुवालपुर सहित विभिन्न इलाकों में  चित्रगुप्त पूजन उत्सव की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतनपुरा ः रतनपुरा, इटैली, पीपरसाथ, बड़ागांव, भुडसुरी, बिलौझा, खालिसपुर सहित विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को कायस्थ बंधुओं ने कुल देवता भगवान चित्रगुप्त महाराज का विधि विधान से  पूजन अर्चन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed