फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worship by devotees Siddhidatri

भक्तों ने की सिद्धिदात्री की आराधना

Tue, 11 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 11 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Worship by devotees Siddhidatri
गोला बाजार में सजे आकर्षक पंडाल में मां दुर्गा का दर्शन करने उमड़ी भीड़। - फोटो : mau
देवी दुर्गा की पूजा पर्व के 10वें दिन सोमवार को दुर्गा मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नवमी केे दिन मां का दर्शन पूजन करने के लिए दूर दराज सहित गैर जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने       मां के दरबार में मत्था टेका। नवरात्र के अंतिम दिन नवमी की बेला         पर मां दुर्गा का व्रत रखकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। दुर्गा पंडालों और मंदिरों मेें पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन



देवी भगवती का नौवां स्वरूप सिद्धिदात्री का है। ये सभी सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र की नवमी के दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि विधान से साधना करने वाले साधक को सिद्धियां प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन


इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां का पूजन अर्चन करनेे के लिए दूर दराज सहित गैर जनपद से आए  भक्तों का रेला टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां का दर्शन पूजन करने को भक्त बेताब नजर आ रहेे थे। माता रानी के सभी नव रूपों का स्मरण करते हुए श्रद्घालु शांत भाव से कतार में खड़े होकर अपने बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। बीच-बीच में जयकारे से मंदिर परिसर गूंजायमान हो जा रहा था। सुबह के समय आकाश में बादल होने से भक्त मां की कृपा मान रहे थे। इस दौरान लोग मां की महिमा का बखान करते थक नहीं रहे थे। अपनी बारी कब आ गई उनको आभास तक नहीं हो सका।



 उधर नगर सहित जिले के विभिन्न दुर्गा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देर राततक चहल पहल कर रह रही है। लोग विधि विधान से मां दुर्गा का पूजन अर्चन कर रहे हैं।  हर ओर मेला जैसा दृश्य नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed