अमिला। बदहाल अमिला-अजमतगढ़ मार्ग को लेेेकर धरनारत झारखंडे राय यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लगभग दो घटा अमिला अजमतगढ़ मार्ग पर यूपी बड़ौदा बैंक अमिला के पास चक्का जाम कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। दो घंटे जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लोग निर्माण विभाग के सहायक अभियंतातारकेश्वर चौबे के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। धरना के छठे दिन अंतत: धरनारत कार्यकर्ताओं के सब्र का बाध टूट ही गया और अमिला पूर्वी चौक स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के पास लगभग 10 बजे अमिला अजमतगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। दो घंटे के जाम रहने के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके चलते दुपहिया व चार पाहिया वाहन संचालकों को भारी मशक्कत उठानी पड़ी। जाम के दौरान तपती धूप में पैदल चलना भी राहगीरों के लिए भारी पड़ रहा था। प्रदर्शनकारी झारखंडे यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विवेक राय ने कहा कि जर्जर होकर पूरी तरह टूट चुके बारह किलोमीटर मार्ग का वित्तीय स्वीकृति व टेंडर होने के बावजूद विभाग द्वारा आश्वासन देनेे के बावजूद हीला हवाली केवल कर रहा है। कब तक सड़क निर्माण कार्य पूरा होगा अधिकारी आज कल कहकर मामले को लटका दे रहे हैं। सड़क दुर्घटना का ग्राफ बढ़ गया है। सड़क निर्माण कार्य अविलंब शुरू नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तारकेश्ववर चौबे के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। जाम करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल प्रजापति, संदीप,अनुराग राय,अनुपम ,चंदन सिंह, राहुल कन्नौजिया,संजय प्रजापति, मुकेश कन्नौजिया, मौलाना एहसान चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।