फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worker killed by shovel in dispute

विवाद होने पर फावड़े से प्रहार कर मजदूर की हत्या

Thu, 26 Nov 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Worker killed by shovel in dispute
ोपागंज थाना क्षेत्र के कोपा कोहना के हरिजन बस्ती में निर्माणाधीन बाउंड्रीबाल में मजदूर द्वारा म - फोटो : MAU
मऊ/कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपा कोहना गांव के हरिजन बस्ती में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल पर काम करने के दौरान बृहस्पतिवार की शाम दो मजदूरों में मसाला ढोने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक मजदूर ने दूसरे मजदूर के गर्दन पर फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर मजदूर को हिरासत में लिया है। बाद में सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी घोसी मौके पर पहुंचे, अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

मृत मजदूर प्रकाश (28) पुत्र जुगुल राम कोपागंज थाने के पुराने कोपा गांव का निवासी था। प्रकाश के साथ उसका पड़ोसी हरिचन (27) पुत्र कुंवर राम गांव निवासी इरशाद के यहां मजदूरी करता था। इरशाद अपनी जमीन का बाउंड्री बनवा रहे थे। दोनों वहां बतौर मजदूर काम कर रहे थे। बताया जाता है बने मसाले को ढोने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, इस दौरान बात बढ़ने पर हरिचन ने फावड़ा उठा कर दूसरे साथी मजदूर प्रकाश राम पर प्रहार कर दिया। इस दौरान फावड़ा प्रकाश के गर्दन पर लगा, परिणामस्वरुप प्रकाश लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इस घटना के बाद काम करने वाले अन्य लेबर और मिस्त्री मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलने पर कुछ ही समय बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी के साथ क्षेत्राधिकारी घोसी धनंजय मिश्र भी पहुंच गए। दोनों लोगों ने मौका मुआयना किया। घटना से अवगत होने के बाद दोनों अधिकारी कार्रवाई का आदेश देकर मौके से रवाना हुए।
विज्ञापन

मरने और मारने वाले दोनों का घर आमने-सामने
मऊ। मृतक प्रकाश और आरोपी हरिचन दोनों का घर आमने सामने स्थित है, गांव वालों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पहले से कोई विवाद नहीं था, जिससे अनुमान लगाया जाए कि इसको लेकर हरिचन ने प्रकाश पर फावड़े से हमला किया है। मृत प्रकाश तीन भाइयों में बीच का था। उसका बड़ा भाई जय प्रकाश भी मजदूरी करता है जबकि छोटा आकाश बाहर रहकर कोई काम करता है। मृतक की भाभी पूनम देवी ने बताया कि मृत युवक की शादी पड़ी थी, उसका बरक्षा 22 नवंबर को हुआ था। इस बीच यह घटना घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed