फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worker death

मजदूर की मौत

Sun, 17 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Worker death
कोपागंज। थाना क्षेत्र के नौसेमर गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर की बृहस्पतिवार को पंजाब के लुधियाना स्टेशन पर मौत हो गई। घटना के समय मजदूर ट्रेन पकड़ने जा रहा था, इस दौरान उसका हाथ छूट गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। उसकी मौत की सूचना घरवालों को हुई तो पत्नी एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वहीं गांव में शोक छा गया। प्रमोद यादव (35) पुत्र स्व. सूबेदार यादव जीविकोपार्जन के लिए पंजाब में मजदूरी का कार्य करता था। देश में लॉकडाउन के चलते वह भी वहीं फस गया। जैसे ही सरकार के आदेश पर श्रमिक ट्रेनों द्वारा मजदूरों को घर भेजा जा रहा था। सूचना के बाद प्रमोद भी बृहस्पतिवार को ट्रेन पकड़ने के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। बताया जाता है ट्रेन पकड़ने के दौरान प्रमोद का हाथ छूट गया। साथ ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया, इस दौरान उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर लुधियाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिवार वालों को सूचित किया। प्रमोद की मौत की सूचना पर उसकी पत्नी सबिता और बच्चे अमन (11), नित्या (5) का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed