फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Work went out without money, angry villagers protested

काम बिना निकली राशि, नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Work went out without money, angry villagers protested
कोपागंज के काछिकला में विकास कार्य न होने से नाराज होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज। काछीकला गांव में बिना काम कराए ही लाखों की राशि निकाले जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन से धांधली की जांच कराने की मांग की। बुधवार की सुबह दस बजे रामदुुलारे, हरीश चौहान, पृथ्वी, चंद्रभान, नन्हकू, फुलबदन, बंगाली सहित 20 से ज्यादा ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने प्रधान और सचिव के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोप था कि बनाये गए रास्ता इंटरलाकिंग आदि उखड़ कर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नया कोई भी कार्य कराया नहीं जा रहा है। आरोप लगाया कि पानी सप्लाई और मेटेनेंस के नाम जून महीने में क्रमश 6 जून को 94500 ,30 जून को 232000 तो वही 26 जुलाई को 42350 रूपये कुल 368850 आहरित किया गया है। फिर भी गांव की पानी व्यवस्था ख़राब है कई इण्डिया मार्का हैंडपंप ख़राब पड़े है। आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाइट, पंचायत भवन सहित विभिन्न कार्यो को दिखाते हुए 35 लाख रुपये से अधिक रुपये का भुगतान किया जा चुका है, बावजूद ग्रामीणों का इसका लाभ मिलता नहीं दिख रहा है, क्योंकि यह कार्य जमीनी हकीकत के बजाए कागजों पर हुआ। मांग की जिला प्रशासन इस मामले में एक टीम बनाकर भुगतान की जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed