{"_id":"6137a2288ebc3e35fb33233a","slug":"work-at-railway-reservation-center-stalled-due-to-server-failure-mau-news-vns610280454","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर फेल होने से रेलवे आरक्षण केंद्र पर काम काज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर फेल होने से रेलवे आरक्षण केंद्र पर काम काज ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदारा। आए दिन रेलवे आरक्षण केंद्र का सर्वर फेल होने के चलते आरक्षित टिकट बनवाने के लिए यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को इंदारा जंक्शन पर सर्वर फेल होने के चलते आरक्षण टिकट बुकिंग पूरी तरह से प्रभावित रही। इसे लेकर यात्रियों ने हो-हल्ला भी किया लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। सुबह से ही काफी संख्या में लोग आरक्षण टिकट के लिए जुटने लगे थे। लेकिन आरक्षण केंद्र ना खुलने के कारण लोगों को मायूस हो कर वापस लौटना पड़ा।
इंदारा जंक्शन पर आरक्षित टिकट के लिए इंदारा, कसारा, महुआर, अदरी, कचवांस, शाहपुर, खालिसपुर, मझवारा, पहसा सहित काफी गांवों के लोग यहां आते हैं। इस केंद्र से सुबह 11 बजे से दो बजे तक आरक्षित टिकट बनाया जाता है। मंगलवार की सुबह से ही काफी लोग टिकट बनवाने के लिए जुटने लगे। सुबह से ही फेल हुए सर्वर के कारण टिकट आरक्षण का कार्य दिन भर बाधित रहा। दोपहर बाद तक सर्वर चालू न होने के कारण आरक्षण कराने के इंतजार में जुटे लोगों को बिना टिकट के ही घर लौटना पड़ा।
इस केंद्र पर प्रतिदिन 100-150 सीटों का आरक्षण होता है। लेकिन आए दिन सर्वर फेल होने के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। गोरखपुर का आरक्षित टिकट बनवाने के आए अदरी निवासी सुल्तान अहमद ने बताया कि लिंक फेल होने के कारण वह 11 बजे से इंतजार करते रहे। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। महुआर निवासी पंकज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुम्बई जाने के लिए वह टिकट लेने आए थे। वहीं इंदारा निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा का कहना है कि अपने काम पर लौटने के लिए उन्हें कानपुर तक का टिकट बनवाना था। टिकट का आरक्षण कराने वह इंदारा जंक्शन पहुंचे थे। लेकिन काफी देर तक खड़े रहने के बाद भी सर्वर नहीं आया। कटवांस निवास रमेश ने बताया कि आए दिन सर्वर फेल होने से 15 किलोमीटर दूर मऊ जंक्शन टिकट कराने के लिए जाना पड़ता है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर मुरली मनोहर सिंह का कहना है कि सर्वर किस कारण से फेल हुआ है इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।