{"_id":"6a8b442ef6b2bc5ea9060eb4","slug":"womens-safety-is-a-collective-responsibility-do-not-stay-silent-seek-help-richa-soni-mau-news-c-295-1-mau1001-150776-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, चुप्पी नहीं मदद लें : ऋचा सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, चुप्पी नहीं मदद लें : ऋचा सोनी
विज्ञापन
मधुबन के कोल्हुआ खास में आयोजित बहु बेटी सम्मेलन में शामिल महिलाएं
मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में और घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय के नेतृत्व में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वायड की ओर से ग्राम देइथान में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं और युवतियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया।
महिला उपनिरीक्षक ऋचा सोनी ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला या युवती को हिंसा, प्रताड़ना, छेड़छाड़ या दहेज उत्पीड़न जैसी समस्या का सामना करना पड़े तो वह चुप न रहे और तत्काल पुलिस की मदद लें। उन्होंने महिलाओं को आत्महत्या जैसी गंभीर स्थिति से बचने के लिए समस्याओं को परिवार, पुलिस अथवा संबंधित विभाग के साथ साझा करने की अपील की। अविवाहित छात्राओं और युवतियों से संवाद कर सुरक्षित वातावरण बनाने, असामाजिक तत्वों से सावधान रहने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने को कहा गया। महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछी गईं और सुझाव भी लिए गए।
मधुबन। स्थानीय पुलिस ने रविवार को ग्रामसभा कोल्हुआ खास में बेटी-बहु सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, गांव की बहुएं और बेटियां शामिल हुईं। उन्हें कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम ने सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं तथा 1090, 112, 181 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक के के गुप्त ने बताया कि यह अभियान एसपी कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाया जा रहा है।