{"_id":"5ec163258ebc3e9068718cab","slug":"womens-held-hostage-for-two-field-workers-mau-news-vns5253994175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरसाथ गांव में धोखाधड़ी करने वाली महिलाओं को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरसाथ गांव में धोखाधड़ी करने वाली महिलाओं को बनाया बंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिपरसाथ गांव में एक स्वयंसेवी संस्था से जुड़ी दो महिला फील्ड वर्कर्स को गांव की महिलाओं ने रविवार को बंधक बना लिया। फिल्ड वर्कर्स से अपने पैसे मांगने लगी। आनाकानी करने पर पुलिस को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका था।
मऊ नगर के चांदमारी इमिलिया स्थित स्वयंसेवी संस्था में हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव निवासी दो महिलाएं फील्ड वर्कर्स के पद पर तैनात हैं। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि गत 11 मई को स्वयंसेवी संस्था की दो महिला फील्ड वर्कर्स पिपरसाथ गांव की महिलाओं से कहा कि तुम लोग दो-दो हजार रुपया जमा करो, तीन दिन बाद तुम लोगों के खाते में 2.20 लाख रुपये आ जाएंगे। फील्ड वर्कर्स के झांसे में आकर 27 महिलाओं ने दो-दो हजार रुपया दे दिया। खाते में पैसा नहीं आने पर महिलाओं ने फील्ड वर्कर्स को पैसा न आने के मामले में फोन किया।
फील्ड वर्कर्स ने आनाकानी कीं। लेकिन गांव की महिलाओं ने जब पैसा जमा करने की बात की तो गांव आने के लिए तैयार हो गई। रविवार को गांव आने पर गांव की महिलाओं ने दोनों को बंधक बना लिया और अपना दो-दो हजार रुपया वापस मांगने लगीं। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रतनपुरा शिवमूर्ति तिवारी ने संस्था की दोनों फील्ड वर्कर्स को पैसा लौटाने की बात कही। समाचार लिखे जाने तक मामले का निस्तारण नहीं हो पाया था।