{"_id":"68b09e0ca513ad568d011717","slug":"women-will-become-self-reliant-through-sewing-training-mau-news-c-295-1-svns1028-132797-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सिलाई के प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सिलाई के प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
विज्ञापन
रतनपुरा। मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र धर्मागतपुर के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र द्वारा दो व्यावसायिक प्रशिक्षण सिलाई और ब्यूटीशियन का कोर्स महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी और सार्थक कदम है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी। वह घर बैठे सिलाई और ब्यूटीशियन का व्यवसाय करके जीविकोपार्जन कर सकती हैं। मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य अभय कुमार द्विवेदी ने प्रशिक्षण केंद्र के तरफ से दी जाने वाली विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षणों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य अभय कुमार द्विवेदी ने भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर नीतीश गोड़, ओमप्रकाश मौर्य, धर्मेंद्र गोस्वामी, वरिष्ठ सहायक मिथिलेश कुमार यादव आदि माैजूद थे।