{"_id":"6a67b0a66b80ed232103cd8a","slug":"women-were-made-aware-of-safety-and-cybercrimes-mau-news-c-295-1-mau1001-149277-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
दोहरीघाट में बहू बेटी सम्मेलन में महिलाओं को जागरूक करती महिला पुलिस:सोर्स स्वयं
दोहरीघाट थाने की पुलिस की ओर से कस्बा दोहरीघाट और बुढ़ावर गांव में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपनिरीक्षक नेहा पटेल ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, आत्महत्या की रोकथाम, दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या जैसी घटनाओं की रोकथाम के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने महिलाओं और युवतियों से किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान राधा ने अनजान व्यक्ति से बैंक खाते या गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।