फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women's hospital relying on contract doctors

महिला अस्पताल संविदा चिकित्सकों के भरोसे

Fri, 03 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Women's hospital relying on contract doctors
जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिला महिला अस्पताल संविदा चिकित्सकों के भरोसे है। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की कमी के चलते जैसे-तैसे मरीजों को इलाज किया जा रहा है। एनआईसीयू मेडिकल आफिसर से लेकर छह ईएमओ के पद रिक्त हैं। 29 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं जबकि महज नौ पदों पर ही तैनाती है। महिला मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में स्वीकृत चार स्त्री रोग विशेषज्ञ के सापेक्ष दो पदों पर ही चिकित्सकों की तैनाती है। इनमें से एक संविदा चिकित्सक हैं। इसके बाद भी आए दिन चिकित्सक ओपीडी से गायब रहते हैं। एनआईसीयू (न्यूनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) के लिए बाल रोग विशेषज्ञ के छह स्वीकृत पद पर तीन संविदा और एक नियमित चिकित्सक तैनात हैं। जबकि दो चिकित्सकों का पद वर्षों से रिक्त चल रहा है। एनेसथीसिया के चार पदों में एक पद पर ही तैनाती है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विभाग में रेडियोलाजिस्ट के अभाव में एक वर्ष से ताला लटका है। जिससे मरीजों को बाहर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। वहीं पैथालोजिस्ट का पद भी काफी समय से रिक्त है। अस्पताल में हर रोज 250 से 300 तक की ओपीडी है। लेकिन मरीजों को चिकित्सकों को कमी के चलते निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अस्पताल इलाज कराने आई कोपागंज की समीक्षा, कहीनौर की हेमलता मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर नहीं होने से उन्हें वापस जाना पड़ा। जबकि सहादतपुरा की नेहा और निजामुद्दीनपुरा की शिवानी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड बंद होने से उन्हें निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जाना पड़ा। जिला महिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के लिए 58 पद स्वीकृत है। जिसके सापेक्ष 39 की ही तैनाती है। इनमें से 27 पदों पर संविदा कर्मी की तैनाती है। यहां सहायक नर्सिंग अधीक्षक की तैनाती नहीं है। नर्सिंग सिस्टर के चार स्वीकृत पद पर दो संविदा कर्मी तैनात हैं। स्टाफ नर्स के 27 पदों के सापेक्ष 18 संविदा और एक नियमित कर्मी की तैनाती है। वहीं एक सिस्टर और एक सहायक मेट्रेन का पद रिक्त है। जबकि एनआईसीयू में आठ पदों पर सात संविदा नर्सों की तैनाती है। जिला महिला अस्पताल और 100 शैय्या के एमसीएच विंग में कुल मिलाकर 19 पैरामेडिकल स्टाफ है। इनमें से चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट की तैनाती है। महिला अस्पताल में दो लैब टेक्निशियन की तैनाती हैं, जबकि एमसीएच विंग में चार संविदा टेक्नीशियन को तैनात किया गया है। वहीं ओटी टेक्नीशियन के पद पर दो संविदा कर्मी रखे गए हैं, जबकि एक्स-रे टेक्नीशियन के दो पद रिक्त हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. चंद्रा सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए शासन को कई बार पत्र भेजा गया है। समय-समय पर रिमाइंडर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed